1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नाथुला दर्रा पर भी नरम पड़ा चीन, मार्ग दोबारा खोलने के लिए बातचीत को तैयार

नाथुला दर्रा पर भी नरम पड़ा चीन, मार्ग दोबारा खोलने के लिए बातचीत को तैयार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Sep 12, 2017 05:48 pm IST

चीन ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथुला दर्रा दोबारा खोलने के लिए वार्ता हेतु तैयार हैं। चीन ने डोकलाम विवाद के चलते यह मार्ग जून के मध्य में बंद कर दिया था।

china nathu la pass- India TV Hindi
china nathu la pass

बीजिंग: चीन ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथुला दर्रा दोबारा खोलने के लिए वार्ता हेतु तैयार हैं। चीन ने डोकलाम विवाद के चलते यह मार्ग जून के मध्य में बंद कर दिया था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, "चीन नाथुला दर्रा दोबारा खोलने और भारतीय तीर्थयात्रियों से जुड़े अन्य मुद्दों के संदर्भ में भारत के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।" भारत और चीन के बीच बीते दो से अधिक महीने तक चले डोकलाम विवाद को पिछले महीने सुलझा लिया गया था।

गेंग ने कहा, "लंबे समय तक चीन ने भारतीय तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधा पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं।" उन्होंने कहा, "चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच में हुए समझौते के मुताबिक और इस तथ्य के साथ कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी छोर को दोनों पक्ष सहमत हैं। चीन पहले भी भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथुला दर्रा खोलता आया है।"

गेंग ने कहा, "हालांकि, जून में भारतीय जवानों ने गलत तरीके से सीमा पार कर ली थी, जिससे दोनों पक्षों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ा है। इस वजह से दर्रे को बंद कर दिया गया था।" दोनों देशों के बीच डोकलाम विवाद की वजह से मतभेद हैं।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब 16 जून को भारतीय सेना ने डोकलाम में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा बनाए जा रही सड़क का काम रुकवा दिया था। चीन ने जवाब में नाथुला दर्रे के जरिए भारतीय तीर्थयात्रियों का प्रवेश रोक दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश