1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. China coronavirus update: चीन में सामने आए कोविड-19 के पांच नए मामले

China coronavirus update: चीन में सामने आए कोविड-19 के पांच नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 10:59 am IST,  Updated : May 31, 2020 11:00 am IST

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

China reports 5 new coronavirus cases- India TV Hindi
China reports 5 new coronavirus cases Image Source : AP

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि संक्रमण का कोई ऐसा नया मामला सामने नहीं आया है, जिसमें व्यक्ति देश में संक्रमित हुआ हो। देश में शनिवार को जो पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से दो लोग शांदोंग प्रांत के हैं और वे विदेश से आए हैं।

China reports 5 new coronavirus cases
Image Source : APChina reports 5 new coronavirus cases

एनएचसी ने बताया कि शेष तीन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ये मामले चीनी मुख्यभूमि में सामने आए हैं। इनमें से एक मामला वुहान का है। देश में शनिवार तक ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 389 हो गई, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। इनमें से 322 मामले वुहान में सामने आए हैं।

इन सभी मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 83,001 हो गए हैं, जिनमें से 4,634 लोगों की मौत हो गई है। आयोग ने बताया कि 78,304 मरीज संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और 63 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश