1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद शिनजियांग में चिकित्सा टीम को भेजा

चीन ने कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद शिनजियांग में चिकित्सा टीम को भेजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 09:34 pm IST

चीन ने कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आने के बाद शिनजियांग की प्रांतीय राजधानी उरुमकी में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भेजा है। सरकारी मीडिया खबरों में शनिवार को यहां यह जानकारी दी गई है।

China rushes medical team to Xinjiang after sudden spike in COVID-19 cases- India TV Hindi
China rushes medical team to Xinjiang after sudden spike in COVID-19 cases Image Source : AP

बीजिंग: चीन ने कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आने के बाद शिनजियांग की प्रांतीय राजधानी उरुमकी में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भेजा है। सरकारी मीडिया खबरों में शनिवार को यहां यह जानकारी दी गई है। शिनजियांग में यह महामारी का दूसरा दौर है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार पिछले चार दिन में उरुमकी में कोविड-19 के 17 मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 23 एसिंप्टोमेटिक मामले हैं। 

एसिंप्टोमेटिक मामले वे होते हैं जिनमें संक्रमितों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। खबर के अनुसार कोरोना वायरस का यह नया दौर समूह के एकत्र होने से संबंधित है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को नहीं घबराने की सलाह दी है क्योंकि सभी मामलों में हल्के लक्षण है। 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एचएचसी) ने शनिवार को मेडिकल विशेषज्ञ टीम को महामारी की जांच करने के लिए भेजा है। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी फेंग ज़िजिआन ने कहा कि शिनजियांग में वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश