1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने कहा, कई सदस्य सहमत हैं कि एनएसजी में भारत के प्रवेश गलत

चीन ने कहा, कई सदस्य सहमत हैं कि एनएसजी में भारत के प्रवेश गलत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 11:35 pm IST,  Updated : May 13, 2016 11:35 pm IST

बीजिंग: परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत का प्रवेश रोकने के अपने कदम का बचाव करते हुए चीन ने आज दावा किया कि 48 देशों के इस संगठन में कई सदस्य उसकी इस राय से

Flag of China- India TV Hindi
Flag of China

बीजिंग: परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत का प्रवेश रोकने के अपने कदम का बचाव करते हुए चीन ने आज दावा किया कि 48 देशों के इस संगठन में कई सदस्य उसकी इस राय से सहमत हैं कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर एनएसजी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मापदंड है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां कहा कि न केवल चीन बल्कि ढेर सारे अन्य एनएसजी सदस्यों का मत है कि एनपीटी अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण व्यवस्था की सुरक्षा के लिए आधारशिला है।

जब उनसे इस खबर के बारे में पूछा गया कि चीन इस ब्लॉक में भारत के प्रवेश से चीज़ों को जोड़ते हुए एनएसजी में पाकिस्तान के प्रवेश पर जोर दे रहा है, लू ने कहा कि एनएसजी एनपीटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिस पर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच आम सहमति है। उन्होंने दावा किया कि वैसे भारत एनएसजी का हिस्सा नहीं है लेकिन भारतीय पक्ष इस आमसहमति को मान्यता देता है। उन्होंने कहा, एनएसजी समेत सभी बहुपक्षीय परमाणु अप्रसार निर्यात नियंत्रण व्यवस्था ने एनपीटी को एनएसजी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मापदंड माना है।

पाकिस्तान का उल्लेख किए बगैर लू ने कहा, भारत के अलावा, ढेर सारे अन्य देशों ने इससे जुड़ने की अपनी इच्छा प्रकट की है। तब यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए प्रश्न खड़ा होता है - क्या गैर एनपीटी सदस्य भी एनएसजी का हिस्सा बन सकते हैं? पिछले महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि चीन ने भारत की एनएसजी सदस्यता की कोशिश रोकने में पाकिस्तान की मदद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश