1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने कजाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा

चीन ने कजाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 01:49 pm IST

बीजिंग: चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को कजाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बेकीतिझान सागिनतायेव को एक बधाई संदेश भेजा। ली ने कहा कि चीन कजाकिस्तान के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है। ली

 ली केकियांग- India TV Hindi
ली केकियांग

बीजिंग: चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को कजाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बेकीतिझान सागिनतायेव को एक बधाई संदेश भेजा। ली ने कहा कि चीन कजाकिस्तान के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है।

ली ने अपने संदेश में लिखा, चीन-कजाकिस्तान के संबंध वर्तमान में एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग मजबूत बना है। इसके साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ व मित्रता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

ली ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने के लिए बेकीतिझान के साथ साथ काम करने को उत्सुक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश