1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने शुरू किया दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर पर सैन्य अभ्‍यास

चीन ने शुरू किया दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर पर सैन्य अभ्‍यास

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2016 06:50 pm IST,  Updated : May 05, 2016 06:50 pm IST

चीन ने दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर में अत्याधुनिक युद्धपोतों, हेलीकॉप्टरों और 'विशेष युद्धक' सैनिकों के साथ सैन्य अभ्‍यास शुरू किया है।

दक्षिण चीन सागर- India TV Hindi
दक्षिण चीन सागर

बीजिंग: चीन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन दिखाते हुए दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत में अत्याधुनिक युद्धपोतों, हेलीकॉप्टरों और 'विशेष युद्धक' सैनिकों के साथ सैन्य अभ्‍यास शुरू किया है।

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि चीन के नन्हाई बेड़े के नौसेना के तीन पोत कल हैनान प्रांत के सान्या में नौसैन्य बंदरगाह से रवाना हुए और इसके साथ ही दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिम प्रशांत में सालाना सैन्‍य अभ्‍यास आरंभ हुआ। तीन पोतों में मिसाइल विध्वंसक हेफेई, मिसाइल फ्रिगेट सान्या और आपूर्ति पोत होंगघु शामिल हैं। बाद में मिसाइल विध्वंसक लांझोउ और ग्वांगझोउ और मिसाइल फ्रिगेट युलिन भी युद्ध अभ्‍यास में जुड़ेंगे जो अभी दूसरे कार्यों पर तैनात हैं।

तीन हेलीकॉप्टरों और दर्जनों 'विशेष युद्धक' जवानों वाले बेड़े को तीन समूहों में विभाजित किया जाएगा जो दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत में विभिन्न युद्धाभ्‍सास करेंगे। नौसेना ने कहा कि इस सैन्य अभ्‍यास का मकसद युद्ध के समय तत्परता को बढ़ाना और पोतों एवं विमानों एवं अन्य बलों के बीच समन्वय का अभ्‍यास करना है।

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, जिस पर वियतनाम एवं फिलीपींस, मलेशिया एवं ब्रुनेई जैसे अन्य कई एशियाई देश भी दावा करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश