1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन जल्द से जल्द डिजिटल करेंसी जारी करेगा

चीन जल्द से जल्द डिजिटल करेंसी जारी करेगा

 Written By: IANS
 Published : Jan 21, 2016 07:23 am IST,  Updated : Jan 21, 2016 07:23 am IST

चीन के सेंट्रल बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह जितना जल्दी संभव हो सकेगा डिजिटल करेंसी जारी करने का प्रयास करेगा।

digital currency in china- India TV Hindi
digital currency in china

बीजिंग: चीन के सेंट्रल बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह जितना जल्दी संभव हो सकेगा डिजिटल करेंसी जारी करने का प्रयास करेगा। डिजिटल करेंसी पर एक सम्मेलन में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने कहा कि इस संबंध में सेंट्रल बैंक का एक दल घरेलू व वैश्विक अनुभवों की जांच कर रहा है।

कागज के नोट की अपेक्षा डिजिटल करेंसी पर लागत कम आती है, व्यापार व पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है तथा मनी लॉड्रिंग व कर चोरी में कमी होती है।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के मुताबिक, वे सेंट्रल बैंक द्वारा करेंसी पर नियंत्रण में सुधार करेंगे तथा नए वित्तीय बुनियादी ढांचे तथा पूर्ण भुगतान प्रणाली को मजबूती देंगे।

टीम का गठन साल 2014 में किया गया था और इसने प्रौद्योगिकी, कानूनी मुद्दों व वित्त प्रणाली पर प्रभाव में प्रगति की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश