1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: विस्फोटों में 44 लोगों की मौत, 520 घायल

चीन: विस्फोटों में 44 लोगों की मौत, 520 घायल

 Written By: Agencies
 Published : Aug 13, 2015 09:58 am IST,  Updated : Aug 13, 2015 02:57 pm IST

बीजिंग: चीन के तिआनजिन शहर में एक गोदाम में हुए दो विस्फोटों में 44 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार रात हुए हादसे

चीन: विस्फोटों में 44...- India TV Hindi
चीन: विस्फोटों में 44 लोगों की मौत, 520 घायल

बीजिंग: चीन के तिआनजिन शहर में एक गोदाम में हुए दो विस्फोटों में 44 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार रात हुए हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनमें 12 दमकलकर्मी भी शामिल हैं।

दुर्घटना में 520 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 66 गंभीर रूप से घायल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जिआनजिन में रुईहाई गोदाम में बुधवार रात लगभग 11.20 बजे विस्फोट से आग लग गई। यहां खतरनाक एवं विस्फोटक सामान रखे जाते थे।

तैडा अस्पताल के प्रमुख लु युन ने बताया कि यहां 150 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें से ज्यदातर कांच और पत्थर के टुकड़ों से जख्मी हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके के साथ गोदाम से आग की ऊंची लपटें और काला धुंआ उठते देखा। तेज धमाके से खिड़कियों के कांच टूट गए और आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

गोदाम में गुरुवार तड़के तीन बजे तक आग की लपटें देखी गईं और धमाकों की आवाज सुनी गई।

तियानजिन के बिनहाई न्यू एरिया में एक कंटेनर टर्मिनल में रखे रसायनों में विस्फोट हो गया।

टेलीविजन की आधिकारिक सीसीटीवी फुटेज में शहर में जोरदार विस्फोट होते दिखाई दिए।

बताया गया है कि निकतवर्ती इलाकों से 10,000 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश