1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने कहा, जल्द से जल्द बातचीत शुरू कर दें अमेरिका और उत्तर कोरिया

चीन ने कहा, जल्द से जल्द बातचीत शुरू कर दें अमेरिका और उत्तर कोरिया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 08, 2018 11:46 am IST,  Updated : Mar 08, 2018 11:46 am IST

चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका एवं उत्तर कोरिया से आज अनुरोध किया कि वे जितनी जल्दी संभव हो बातचीत शुरू करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे परमाणु संकट के समाधान के लिये सभी पक्षों की‘‘ गंभीरता’’ पता चलेगी।

China urges US North Korea to start talks soon- India TV Hindi
China urges US North Korea to start talks soon

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका एवं उत्तर कोरिया से आज अनुरोध किया कि वे जितनी जल्दी संभव हो बातचीत शुरू करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे परमाणु संकट के समाधान के लिये सभी पक्षों की‘‘ गंभीरता’’ पता चलेगी। (भारतीय शख्स ने सऊदी अरब में लहराया परचम, बना 'मिस्टर दुबई 2017' )

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण कोरिया की उस घोषणा का स्वागत किया कि उत्तर कोरिया ने सुरक्षा गारंटी के बदले अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत की पेशकश की। उत्तर कोरिया ने अपने नेता किम जोंग उन एवं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई- इन के साथ अप्रैल के अंत में एक ऐतिहासिक सम्मेलन के आयोजन पर भी सहमतिजताई।

वांग ने वार्षिक संसदीय सत्र से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ कोरियाई प्रायद्वीप का मुद्दा आखिरकार सही दिशा में आगे बढ़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इन शुरुआती कदमों के साथ सभी पक्षों द्वारा अनुकूल एवं ठोस प्रयास भी शामिल होने चाहिए। हम सभी पक्षों विशेषकर अमेरिका एवं उत्तर कोरिया से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द बातचीत शुरू करें।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश