1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की अपील, सैन्य अभ्यास रोक दें अमेरिका और दक्षिण कोरिया

चीन की अपील, सैन्य अभ्यास रोक दें अमेरिका और दक्षिण कोरिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 08:54 pm IST

चीन ने सोमवार को एक बार फिर अमेरिका और दक्षिण कोरिया से संयुक्त अभ्यास निलंबित करने करने का आवाह्न किया।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: चीन ने सोमवार को एक बार फिर अमेरिका और दक्षिण कोरिया से संयुक्त अभ्यास निलंबित करने करने का आवाह्न किया। इन दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरु किया है और उनके इस कदम से उत्तर कोरिया की भृकुटि तन गई है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘कोरियाई प्रायद्वीप की वर्तमान स्थिति बिल्कुल संवेदनशील और नाजुक है जिसके लिए दक्षिण कोरिया और अमेरिका समेत संबंधित पक्षों को तनाव कम करने के लिए संयुक्त प्रयास करने की जरुरत है।’

चीन ने परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए 6 राष्ट्रों के बीच की वार्ता बहाल करने की भी वकालत की जो काफी समय से थमी हुई है। लेकिन इस क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य अभ्यास रोक देने के बदले में उत्तर कोरिया के अपना सैन्य कार्यक्रम निलंबित करने के उसके प्रस्ताव की अनदेखी कर दी गयी है। हुआ ने कहा, ‘हम नहीं समझते हैं कि संयुक्त अभ्यास वर्तमान तनाव को कम करने के लिए अनुकूल होगा। हम संबंधित पक्षों से निलंबन के बदले निलंबन प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हैं।’

संयुक्त सैन्य अभ्यास उलची फ्रीडम गार्डियन में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के हजारों सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह दो हफ्ते तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश