1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका को दक्षिण चीन सागर में हस्तक्षेप की कीमत चुकानी होगी: चीन

अमेरिका को दक्षिण चीन सागर में हस्तक्षेप की कीमत चुकानी होगी: चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 06:15 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 06:15 pm IST

चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख समाचारपत्र ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि उसने दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद में हस्तक्षेप करके चीन के मूलभूत पहलू को पार किया तो उसे एक कीमत चुकानी होगी।

south china ocean- India TV Hindi
south china ocean

बीजिंग: चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख समाचारपत्र ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि उसने दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद में हस्तक्षेप करके चीन के मूलभूत पहलू को पार किया तो उसे एक कीमत चुकानी होगी। समाचारपत्र द पीपुल्स डेली में प्रकाशित संपादकीय ऐसे समय आया है जब चीन ने फिलीपीन की ओर से अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में दायर मामले में फैसला आने से पहले अपने रूख पर जोर देने का प्रयास तेज कर दिया है। फिलीपीन ने यह मामला दक्षिण चीन सागर के अधिकतर हिस्सों पर चीन के दावे को चुनौती देते हुए दायर किया है।

चीन हेग स्थित अदालत में दायर मामले का बहिष्कार कर रहा है और कह रहा है कि वह फैसले को स्वीकार नहीं करेगा। समाचारपत्र ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय स्थिरता दांव पर है और अमेरिका को यह समझना चाहिए कि प्रत्येक मुद्दे का एक मूलभूत पहलू होता है और उस पहलू को पार करने की कीमत चुकानी होगी।

संपादकीय में कहा गया है, यदि अमेरिका कीमत की परवाह किये बिना खतरनाक स्थिति की नीति को आगे बढ़ाता है तो एक ही परिणाम होगा, वह यह होगा कि दक्षिण चीन सागर में तनाव संभावित रूप से और बढ़ने की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका पर होगी। इसमें कहा गया है, चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने को लेकर बेहद ठोस नीति रही है। वह ऐसी कोई भी चीज नहीं चाहेगा जो उसकी नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित करेगा कि वह प्रत्येक इंच जमीन सुरक्षित रहे जो उसकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश