1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन नवीन उर्जा से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगा: ली

चीन नवीन उर्जा से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगा: ली

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2015 12:38 pm IST,  Updated : Oct 23, 2015 12:38 pm IST

बीजिंग: चीन ईंधन की बचत करने वाले और नवीन उर्जा से चलने वाले वाहनों का विकास जारी रखेगा। प्रधानमंत्री ली क्विंग ने कहा कि इसके लिए मुख्य प्रौद्योगिकी तथा कारकों पर ध्यान दिया जाएगा और

चीन नवीन उर्जा से चलने...- India TV Hindi
चीन नवीन उर्जा से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगा

बीजिंग: चीन ईंधन की बचत करने वाले और नवीन उर्जा से चलने वाले वाहनों का विकास जारी रखेगा। प्रधानमंत्री ली क्विंग ने कहा कि इसके लिए मुख्य प्रौद्योगिकी तथा कारकों पर ध्यान दिया जाएगा और देश में 2020 तक 45 लाख चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। ली ने कल उर्जा-बचत और नवीन उर्जा वाहनों के बारे में आयोजित एक गोष्ठी को जारी लिखित निर्देश में में कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि से वाहन उद्योग के उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ली ने कहा कि बेहतर नीतियां लाई जानी चाहिए और नवोन्मेषी कारोबार माडल की तलाश करनी चाहिए ताकि ऐसे वाहनों को बाजार लाने की संभावना तलाशी जा सकें। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक उप प्रधानमंत्री मा काइ ने इस बैठक में कहा कि सरकार नवीन उर्जा वाहनों के लिए चार्जिंग इकाइयां तैयार करेगी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करेगी। चीन ने 2020 तक अपनी सड़कों 50 लाख नवीन उर्जा चालित वाहन लाने और 45 लाख चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश