बीजिंग: चीन साल 2020 तक एक हजार अरब युआन के बाजार के सृजन के लिए अपने समान्य विमानन उद्योग के विकास को बढ़ावा देगा। चीन की कैबिनेट की स्टेट काउंसिल द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, चीन नए सामान्य विमानन हवाईअड्डों का निर्माण करेगा और साल 2020 तक इस संख्या को 500 से अधिक करने का लक्ष्य है। चीन कम ऊंचाई के एयरस्पेस का भी समर्थन करेगा और इस क्षेत्र में शोध व विनिर्माण को बढ़ावा देगा।
इसकी योजना साल 2020 तक हेलीकॉप्टरों तथा निजी विमानों सहित सामान्य विमानों की संख्या पांच हजार से अधिक करना है। स्टेट काउंसिल ने कहा कि चीन क्षेत्र में निजी निवेश को उत्साहित करेगा, पायलटों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा, आपदा राहत, आपात चिकित्सा सेवा, पर्यावरण निगरानी तथा राष्ट्रीय भूमि व संसाधनों की खोज में सामान्य विमानों के इस्तेमाल का विस्तार करेगा।
साल 2015 तक चीन के पास 1,874 सामान्य विमान थे और इनके रख-रखाव और संचालन के लिए 300 हवाईअड्डे थे।