1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 2025 तक 11 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा चीन का ड्रोन बाजार

2025 तक 11 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा चीन का ड्रोन बाजार

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2016 09:31 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 09:45 pm IST

चीन का ड्रोन बाजार 2025 तक बढ़कर 75 अरब युआन (11.54 अरब डॉलर) का हो सकता है। यह अनुमान परामर्श कंपनी आईरिसर्च ने अपने एक शोध पत्र में जाहिर किया है।

drone- India TV Hindi
drone

बीजिंग: चीन का ड्रोन बाजार 2025 तक बढ़कर 75 अरब युआन (11.54 अरब डॉलर) का हो सकता है। यह अनुमान परामर्श कंपनी आईरिसर्च ने अपने एक शोध पत्र में जाहिर किया है। शोध पत्र के मुताबिक, 2025 के अंत तक ड्रोन का उपयोग आसमान से फोटो शूटिंग, खेत में रसायनों के छिड़काव, वन संरक्षण और सुरक्षा सेवा में होने लगेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गत एक साल में देश के असैन्य ड्रोन बाजार में 50 फीसदी से अधिक विस्तार हुआ है। शेंझेन की प्रौद्योगिकी कंपनी डीजेआई की वैश्विक ड्रोन बाजार में करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी वाणिज्यिक और मनोरंजन ड्रोनों की एक प्रमुख निर्माता है।

मनोरंजन ड्रोनों का उपयोग आसमान से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने में किया जाता है। यूरोप और उत्तर अमेरिका कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में से हैं। शोध पत्र में उद्योग के सामने मौजूद अनेक अनिश्चितताओं और चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है।

इनमें शामिल हैं नाकाफी नियमन और ड्रोनों का सीमित उपयोग। ड्रोन उत्पादों को अधिक टिकाऊं और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रौद्योगिकी में भी सुधार किए जाने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश