1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सपनों का राजकुमार पाने के लिए चीन की सबसे मोटी महिला ने कराई सर्जरी

सपनों का राजकुमार पाने के लिए चीन की सबसे मोटी महिला ने कराई सर्जरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2015 08:08 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 08:08 pm IST

बीजिंग: जब कोई भी और तरीका काम न आया, तो चीन की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली 31 साल की लू वीशन (Lu Weishan) ने अपने सपनों के राजकुमार को पाने के लिए बहुत

सपनों का राजकुमार...- India TV Hindi
सपनों का राजकुमार पाने के लिए चीन की सबसे मोटी महिला ने कराई सर्जरी

बीजिंग: जब कोई भी और तरीका काम न आया, तो चीन की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली 31 साल की लू वीशन (Lu Weishan) ने अपने सपनों के राजकुमार को पाने के लिए बहुत ही कठिन सर्जरी कराई।

बताया जाता है कि वीशन ने वज़न कम करने के कई तरीके आज़माए लेकिन एक भी काम नहीं आया। इसके बाद उन्होंने बायपास सर्जरी कराई।

वीशन चीन के चांगचुन की रहने वाली है और उनका वजन 244 किलो था। उन्हें अकेले उठकर कहीं जाने में भी काफी दिक्कत होती थी। इसी वजह से पिछले 6 सालों से वे घर से बाहर नहीं निकली थी। साथ ही मोटापे की वजह से उन्हें कई बीमारियां भी होने लग गई थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उनको बायपास गैस्ट्रीक सर्जरी कराने की सलाह दी।

डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने बायपास सर्जरी कराई जिसके बाद से वे सामान्य महिला की तरह दिखने लगी हैं। वीशन ने बताया कि जब वे स्कूल में पढ़ती थी तब उनका वजन 95 किलो था। कॉलेज के वक्त उनका वजन बढ़कर 150 किलो पहुंच गया था। और इसके बाद उनका वजन लगातार बढ़ता गया जिससे वे चीन की सबसे मोटी महिला बन गई।

उन्होंने बताया, मेरे कई सारे दोस्त प्यार में पड़े और फिर शादी की लेकिन मैंने कभी इस बारे में सोचने की हिम्मत भी नहीं की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश