बीजिंग: घडि़यालों की संकटग्रस्त प्रजाति की संख्या बढाने के उद्देश्य से, चीन ने देश के पूर्वी प्रांत के अपने प्राकृतिक अभयारण्य क्षेत्र से प्रजनन के लिए 18 घडि़याल जंगलों में छोड़े हैं। एनहुई यांगजी घडि़याल राष्ट्रीय प्राकृतिक अभयारण्य से प्राकृतिक पर्यावास में भेजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा समूह है। इस प्रकार छोड़े गये घडि़यालों की कुल संख्या 96 हो गई है।
अभयारण्य के प्रशासनिक ब्यूरो के प्रमुख ने कहा कि इन घडि़यालों का खून और डीएनए परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित हो कि वे फिट एवं मजबूत हैं तथा वे अन्त:प्रजनन से बचें। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, वू ने कहा कि इन घडि़यालों में इलेक्ट्रानिक आईडी चिप लगाई गई है और छह में रेडियो ट्रांसमिटर भी हैं ताकि भविष्य में उन्हें खोजने में मदद मिले।