1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन से सामने आया हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी की हत्या कर टायलेट में फ्लश किया

चीन से सामने आया हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी की हत्या कर टायलेट में फ्लश किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 07:43 pm IST

चीन की पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद पुलिस में FIR दर्ज करवाई और बताया कि रात को उसकी पत्नी उसे छोड़कर गायब हो गई, लेकिन पुलिस ने जब  पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 

chinese man kills wife flushes her in toilet । चीन से सामने आया हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी - India TV Hindi
चीन से सामने आया हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी की हत्या कर टायलेट में फ्लश किया Image Source : TWITTER

दुनियाभर में कई बार महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर मुहिम चली है, लेकिन फिर भी हर रोज महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला आया है चीन से, जहां पुलिस ने 55 साल के Xu Guoli के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है।

दरअसल, Xu Guoli पर आरोप है कि उसने रात को सोत वक्त अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें टायलेट में फ्लश कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर के कई टुकड़ों को चीन के China's Zhejiang के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया।

चीन की पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद पुलिस में FIR दर्ज करवाई और बताया कि रात को उसकी पत्नी उसे छोड़कर गायब हो गई, लेकिन पुलिस ने जब  पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने घटना वाले दिन की शाम की सीसीटीवी फुटेज में पाया कि दोनों पति-पत्नी कहीं से घूम कर आए हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं, पुलिस ने इसके बाद घटनास्थल के नजदीक वाले सेप्टिक टैंक की तलाश ली।

तलाशी में पुलिस को इंसान के मांस के टुकड़े मिले, जिन्हें लैब में जांचने पर ये पता चला कि टुकड़े उसी महिला के शरीर के हैं, जो गुमशुदा है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। उसने बताया कि रोज-रोज के लड़ाई झगड़े की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश