1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पलायन से गांव हुआ खाली, अब 10 साल से गांव में अकेले रहते हैं ये शख्स

पलायन से गांव हुआ खाली, अब 10 साल से गांव में अकेले रहते हैं ये शख्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2016 04:55 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:53 pm IST

आज हम आपको एक ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 10 सालों से अकेला ही चीन के एक गांव में अपनी जिंदनी बिता रहा है।

beijing- India TV Hindi
beijing

बीजिंग: अगर आपको एक हफ्ते के लिए किसी ऐसी जगह पर छोड़ दिया जाए जहां पर आपके अलावा कोई भी ना हो तो आपको कैसा लगेगा। क्या आप अकेले रह सकते हैं नहीं ना। आज हम आपको एक ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 10 सालों से अकेला ही चीन के एक गांव में अपनी जिंदनी बिता रहा है।

लियू शेंगजिया नाम का यह व्यक्ति चीन के गांसू राज्य के शु्एनशांसे नाम के गांव में रहता है। एक समय ऐसा था जब इस गांव में 20 से ज्यादा परिवार रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे काम की तलाश में सभी लोग गांव के छोड़ कर शहरों की तरफ पलायन करने लगे। कुछ साल पहले तक लियू अपनी मां और भाई के साथ इस गांव में रहता था। लेकिन जब से दोनो की मौत हुई है लियू यहां पर अकेला ही रहता है।

बहुत से लोगों ने लियू से कहा कि वह भी इस गांव को छोड़ कर चला जाए, लेकिन लियू अपने इस गांव को नहीं छोड़ना चाहते हैं। पानी लेने के लिए रोजाना लियू को कई मीलों दूर जाना पड़ता है। इतनी कठिनाईयों के बाद भी लियू इस गांव को छोड़ कर कहीं  नहीं जाना चाहते हैं।

वह अपने जीवन को जीने के लिए भेड़ों को पालते हैं। दिन में वो अपनी भेड़ों को चराते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। लियू ने माना कि कई बार अकेले रहने की वजह से उन्‍हें डर भी लगता है, लेकिन वो अपने गांव को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश