बीजिंग: रणनीतिक रूप से मायने रखने वाले दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी तटीय सुरक्षा को मजबूत करेगा क्योंकि यह अपनी नौसेना की भूमिका अपने तटों से आगे विस्तारित करना चाहता है।
जिनान सैन्य क्षेत्र कमान में कल तटीय सुरक्षा पर एक बैठक में चीन के रक्षा मंत्री चांग वांक्ुआन ने राष्ट्र की तटीय सुरक्षा के विकास को बढ़ावा देने की कोशिशों का आह्वान किया। इसके रणनीतिक अहमियत के मद्देनजर ऐसा किया गया।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य अवश्य की कायम रखी जानी चाहिए और रणनीतिक अहमियत को तटीय सुरक्षा का निर्माण करने से जोड़ना चाहिए।
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि समुद्री प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी और नियंत्रण को बेहतर करना चाहिए।
एक हालिया रक्षा श्वेतपत्र में चीनी तटों से आगे चीनी नौसेना की कहीं अधिक बड़ी भूमिका की मांग की गई क्योंकि 100 अरब डॉलर के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (ओडीआई) के साथ अपनी वैश्विक भूमिका को विस्तारित कर रहा है।
चांग ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने को संतुलित किया जाए और इनमें तालमेल बिठाया जाए। चीन की लंबी तटरेखा है जो 18,000 किलोमीटर से अधिक है।