1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईफोन के लिए मां-बाप ने बेच दी अपनी 18 दिन की बेटी!

आईफोन के लिए मां-बाप ने बेच दी अपनी 18 दिन की बेटी!

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 12:56 pm IST

स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में एक चीनी दंपति ने एक आईफोन खरीदने के लिए अपनी 18 दिन की अपनी बेटी को 3530 अमेरिकी डॉलर में बेच दिया। सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फुजियान प्रांत में ए. दुआन को सोशल साइट क्यूक्यू पर 18 दि

iphone- India TV Hindi
iphone

बीजिंग: स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में एक चीनी दंपति ने एक आईफोन खरीदने के लिए अपनी 18 दिन की अपनी बेटी को 3530 अमेरिकी डॉलर में बेच दिया। सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फुजियान प्रांत में ए. दुआन को सोशल साइट क्यूक्यू पर 18 दिन की बच्ची का खरीदार मिला जिसने शिशु के लिए 3530 अमेरिकी डॉलर (23,000 युआन) का भुगतान किया।

दुआन इस धन से कथित तौर पर एक आईफोन और मोटर साइकिल खरीदना चाहता है। खबर में बताया गया है कि बच्ची की मां जिओ मी कई छोटी-मोटी नौकरियां करती हैं, जबकि दुआन अपना अधिकांश समय इंटरनेट कैफे में गुजारा करता है।

ये दोनों 2013 में एक कार्यस्थल पर मिले थे और उन्होंने शादी की योजना बनाई थी। इस बच्ची का जन्म अवांछित रूप से गर्भवती होने के बाद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश