1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी बचावकर्मियों ने डूबे हुए क्रूज़ जहाज को उठाया, मृतकों की संख्या हुई 82

चीनी बचावकर्मियों ने डूबे हुए क्रूज़ जहाज को उठाया, मृतकों की संख्या हुई 82

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2015 10:40 am IST,  Updated : Jun 05, 2015 10:42 am IST

जियान्ली: चीनी बचावकर्मियों ने यांग्तेज नदी में डूबे क्रूज़ जहाज को आज दो बचाव पोतों और बड़ी क्रेनों की मदद से एक ओर से निकाला। जहाज डूबने की इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या

चीनी बचावकर्मियों ने...- India TV Hindi
चीनी बचावकर्मियों ने डूबे हुए क्रूज़ जहाज को उठाया

जियान्ली: चीनी बचावकर्मियों ने यांग्तेज नदी में डूबे क्रूज़ जहाज को आज दो बचाव पोतों और बड़ी क्रेनों की मदद से एक ओर से निकाला। जहाज डूबने की इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है।

सरकारी टीवी पर फुटेज में दिखाया गया कि जहाज को एक ओर से पानी के उपर उठा लिया गया है। इसे उठाकर वापसी इसकी सामान्य स्थिति में रखा जाना था। जो हिस्सा पानी से निकाला गया, उसपर चीनी भाषा में ‘ईस्टर्न स्टार’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोज एवं बचाव दल ने डूबे हुए जहाज को ठीक करके रखने का काम कल रात आठ बजे शुरू किया।

जहाज को उन बड़ी-बड़ी क्रेनों की मदद से उठाया गया, जो पूरे पोत को उठा पाने और सीधा करके रखने में सक्षम हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि गोताखोरी, बचाव, राहत एवं जहाज डिजाइन के क्षेत्र में देशभर के विशेषज्ञ मदद उपलब्ध करवाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

इसी बीच बचावकर्मियों को पांच और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चीन की अब तक की सबसे बड़ी नौवहन आपदाओं में से एक इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई। जहाज पर सवार 456 लोगों में से सिर्फ 14 लोगों को ही जीवित बचाया गया। डूबे हुए जहाज के 350 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई यात्री डूब गए हैं या नदी के बहाव में बह गए हैं। 2200 टन के इस जहाज को उठाने के लिए दो बचाव पोत बड़ी क्रेनों के साथ लगाए गए थे।

जहाज को उठाए जाने की प्रक्रिया के बाद जहाज को उसकी मूल स्थिति में लाया जा रहा था ताकि बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश जहाज के हर हिस्से में कर सकें और वहां पड़े शवों को निकाल सकें। अपने लापता परिजनों की किसी खोज-खबर के इंतजार में बेचैन होकर विरोध प्रदर्शन करने वाले 1200 से ज्यादा लोगों को यहां लाया गया है।

अधिकारी इन गुस्साए परिजनों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने घटनास्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया और सूचना हासिल करने के लिए पुलिस के घेरे को भी तोड़ दिया। इस क्षेत्र में लाए जाने के बाद इन लोगों पर नजर रखी जा रही है। नदी के तट तक न जाने दिए जाने के कारण इन लोगों में निराशा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश