1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के नए दूरबीन से सुना जा सकेगा ब्रह्मांड की सूक्ष्म ध्वनियों को

चीन के नए दूरबीन से सुना जा सकेगा ब्रह्मांड की सूक्ष्म ध्वनियों को

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Aug 01, 2015 07:19 pm IST

बीजिंग: विश्व का सबसे बड़ा बताया जा रहा चीन का नया रेडियो टेलीस्कोप ब्रह्मांड में बहुत दूर की सूक्ष्म ध्वनियों और ब्रह्मांडीय संदेशों के कूट अर्थ को खोलने के लिए पृथ्वी का बड़ा संवेदनशील कान

दूरबीन से सुना सकते है...- India TV Hindi
दूरबीन से सुना सकते है ब्रह्मांड की सूक्ष्म ध्वनियों को

बीजिंग: विश्व का सबसे बड़ा बताया जा रहा चीन का नया रेडियो टेलीस्कोप ब्रह्मांड में बहुत दूर की सूक्ष्म ध्वनियों और ब्रह्मांडीय संदेशों के कूट अर्थ को खोलने के लिए पृथ्वी का बड़ा संवेदनशील कान बन सकता है। पर्वतीय गुझाउ प्रांत की घाटी में 19.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत के दूरबीन के अगले वर्ष बनकर तैयार होने की संभावना है। इसका डिश क्षेत्र लगभग 30 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक तकनीशियन दूरबीन के परावर्तक को एसेंबल कर रहे हैं जिसका व्यास 500 मीटर है और यह 4,450 पैनलों से मिलकर बना है।

इसे चीन के सुपर कंप्यूटर से जोड़ा जाना है। एक बार यह कार्य पूरा होने के बाद फाइव हंड्रेड मीटर ऐपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप फास्ट प्यूर्टो रिको एरेकिबो ऑबजरवेटरी को पीछे छोड़ देगा जिसका व्यास 305 मीटर है।फास्ट प्रोजेक्ट के जनरल ऑफिस के उप निदेशक झांग हेयान ने बताया कि यह बॉन, जर्मनी के निकट लगे 100 मीटर के दूरबीन से दस गुना अधिक संवेदनशील होगा। इस परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक नान रेंदोंग ने कहा कि फास्ट खगोलविदों को विग्यान के कई लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। इससे वे दूर की आकाशगंगाओं में मौजूद प्राकृतिक हाइड्रोजन का सर्वेक्षण कर पाने, शिथिल पड़ रहे तारे का पता लगाने अन्य सभ्यताओं से आ रहे संभावित संकेतों को सुन सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश