1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईशनिंदा का आरोप लगने पर ईसाई परिवार को छोड़ना पड़ा गांव

ईशनिंदा का आरोप लगने पर ईसाई परिवार को छोड़ना पड़ा गांव

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 10:15 pm IST,  Updated : May 13, 2016 10:15 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपने मोबाइल पर कथित रूप से इस्लामविरोधी व्याख्यान देखने वाले एक ईसाई पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है जिसके बाद उसे एवं उसके परिवार को गांव छोड़ने के

Christians protesting in Pakistan- India TV Hindi
Christians protesting in Pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपने मोबाइल पर कथित रूप से इस्लामविरोधी व्याख्यान देखने वाले एक ईसाई पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है जिसके बाद उसे एवं उसके परिवार को गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ईसाई नेता और ह्यूमन लिबरेशन कमीशन पाकिस्तान के अध्यक्ष असलम परवैज सहोत्रा ने बताया कि यहां से करीब 250 किलोमीटद मंडी बहाउद्दीन में इमरान मासिह और उसके परिवार के सदस्यों को ईशनिंदा का आरोप लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़कर भागना पड़ा।

इलाके में बढ़ रहा है तनाव

इमरान एक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी है। उन्होंने कहा, इलाके में तनाव बढ़ रहा है जहां करीब 25 ईसाई परिवार रह रहे हैं। उन्हें (हमले का) डर सता रहा है। हमने पुलिस से ईसाई परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

मौलवी ने मासिह को घोषित किया ईशनिंदक

सहोत्रा ने बताया कि इमरान मासिह के साथी इफ्तिकार ने अपने मोबाइल पर ईशनिंदक वीडियोक्लिप देखा है। स्थानीय मौलवी ने मासिह को ईशनिंदक घोषित कर दिया जिसके बाद उसे अपने परिवार के साथ जान बचाने के लिए भागना पड़ा। मंडी बहाउद्दीन के पुलिस प्रमुख राजा बशरत ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश