1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के इस ‘मित्र देश’ में ट्रंप की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

अमेरिका के इस ‘मित्र देश’ में ट्रंप की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 05:27 pm IST

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के विरोध प्रदर्शन में सियोल के जोंगनो में कम से कम 1000 लोगों के एकत्रित होने की संभावना है...

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

सियोल: दक्षिण कोरिया के नागरिक समूहों (सिविल ग्रुप) ने शुक्रवार को अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यहां की यात्रा के विरोध में पूरे देश में सप्ताह के अंत में प्रदर्शन का आह्वान किया। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के विरोध प्रदर्शन में सियोल के जोंगनो में कम से कम 1000 लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। इसी तरह का प्रदर्शन अन्य शहरों जेसे ग्वांगजु, दाएजियोन, उल्सान और चांगवोन में किए जाने की संभावना है।

ट्रंप 7 व 8 नवंबर को दक्षिण कोरिया में होंगे और अपने समकक्ष मून जे-इन के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान वह उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों और द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दक्षिण कोरिया के प्रगतिशील समूह कोरियाई महाद्वीप में तनाव की स्थिति पैदा करने के लिए क्षेत्र में रणनीतिक सैन्य सामग्री भेजने और किम जोंग-उन के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने की ट्रंप की कठोर नीति को जिम्मेदार मानते हैं।

सिविल समूहों ने राष्ट्रपति मून से अमेरिका के साथ साझा सैन्य अभ्यास समाप्त करने जैसे कड़े कदम उठाने का आग्रह किया ताकि प्योंगयांग को बातचीत के लिए राजी किया जा सके। ट्रंप विरोधी रैलियों के साथ-साथ, ट्रंप के स्वागत की भी तैयारी कुछ समूह कर रहे हैं। कंजर्वेटिव समूहों और दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी गठबंधन के समर्थकों द्वारा अमेरिका के समर्थन में रैली निकालने की भी संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश