1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को चेले ने ही लगा दिया 40 करोड़ रुपये का चूना

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को चेले ने ही लगा दिया 40 करोड़ रुपये का चूना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2016 11:57 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 11:57 am IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जहां सारे लोगों से उगाही करता है वहीं वह ख़ुद ही अपने चेले से ठगा गया। दाऊद इब्राहिम को उसी के एक वफादार गुर्गे ने 40 करोड़ रपये का चूना लगाया

 Dawood-Ibrahim- India TV Hindi
Dawood-Ibrahim

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जहां सारे लोगों से उगाही करता है वहीं वह ख़ुद ही अपने चेले से ठगा गया। दाऊद इब्राहिम को उसी के एक वफादार गुर्गे ने 40 करोड़ रपये का चूना लगाया और फ़रार हो गया। इस ठगी से सकते में आया डॉन अब उस शख्स को तलाश रहा है।

दाऊद इब्राहिम के इस गुर्गे का नाम ख़लीक अहमद है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ख़लीक भारत में फैले डॉन के काले कारोबार की देखरेख करता था। गुप्तचर रिपोर्ट के अनुसार ख़लीक ने पिछले साल दिल्ली के किसी व्यवसायी से 45 करोड़ रुपये की वसूली की थी जिसे दाऊद के पास भेजा जाना था। ख़लीक ने 40 करोड़ रुपये हवाला के जरिए दाऊद के पास भेजने का नाटक भी किया और 5 करोड़ रूपए बतौर फीस के तौर पर खुद अपने पास रखे भी लेकिन रकम नहीं भेजी। कुछ वक्त बाद 40 करोड़ रुपये और ख़लीक दोनों ही ग़ायब हो गए। भारतीय खुफिया एजेंसी को इस बात का पता तब चला जब दाऊद के एक अन्य गुर्गे जबीर मोटी और ख़लीक के फोन को टैप किया गया। यह दोनों अक्सर भारत और शरजाह आते-जाते रहते थे। जबीर मोटी भी दाऊद के लिए अवैध वसूली का काम करता है।

दाऊद का नाम मिला मिट्टी में

मोटी और ख़लीक की बातचीत में डॉन के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई। जबीर ने ख़लीक से कहा कि दाऊद के एक अन्य वफादार रज़्ज़ाक ने ही डॉन को इस हेरफेर के बारे में बताया। रज़्ज़ाक के मुताबिक ख़लीक के दग़ा से अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद का नाम मिट्टी में मिल गया है।

ग़लत ट्रांजैक्शन से पैसा दाऊद के पास नहीं पहुंच?

वहीं ख़लीक ने जबीर से बातचीत में धोखाधड़ी की बात से इंकार किया। ख़लीक का कहना है कि ग़लत ट्रांजैक्शन की वजह से पैसा दाऊद के पास नहीं पहुंचा। उसने जबीर को भरोसा दिलाया कि जल्द ही 40 करोड़ की रकम डॉन के पास पहुंचा दी जाएगी। मगर उसके बाद ख़लीक और पैसे दोनों गायब हो गए।

हवाला के जरिए पहुंचता है दाऊद के पास पैसा

सूत्रों के अनुसार ख़लीक इस समय मणिपुर में कही है। दाऊद इब्राहिम का दुनिया के कई देशों में काला धंधा चलता है। इसमें अवैध हथियारों की तस्करी, नशे की तस्करी, फिरौती आदि शामिल है। इनसे मिलने वाला पैसा डॉन को भारत और अन्य देशों से हवाला के ज़रिए पैसा पहुंचाया जाता हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश