मनीला: फिलीपींस के एंटिक प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान के धंसने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऊर्जा विभाग ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह दुर्घटना पानियन खदान के उत्तरी किनारे पर सुबह 3.30 बजे घटी।
नागरिक सुरक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक रोजरियो कैबरेरा ने कहा कि एक भूस्खलन के बाद खदान का एक हिस्सा धंस गया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस वक्त खदान में 13 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से चार बच निकलने में कामयाब रहे।