1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए हक्कानी नेटवर्क के कमांडर

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए हक्कानी नेटवर्क के कमांडर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2018 02:46 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 02:46 pm IST

अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाली पाक के अशांत कबायली क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में आज अमेरिकी ड्रोन हमले में हक्कानी नेटवर्क के कमांडर तथ दो अन्य मारे गए।

Commander of Haqqani network killed in US drone strike- India TV Hindi
Commander of Haqqani network killed in US drone strike

पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाली पाक के अशांत कबायली क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में आज अमेरिकी ड्रोन हमले में हक्कानी नेटवर्क के कमांडर तथ दो अन्य मारे गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के हांगु जिले तथा ओराकजयी एजेंसी के बीच वाले इलाके स्पीन थाल के क्षेत्र में एक घर पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए।

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक हक्कानी नेटवर्क कमांडर एहसान उर्फ खवैरी और उसके दो सहयोगी उत्तरी वजिरिस्तान में एक हमले के दौरान कथित तौर पर मारे गए।  रिपोर्ट में बताया गया है कि यह ड्रोन हमला अफगान शरणार्थियों से संबंधित एक घर को निशाना बनाकर किया था। ओराकजयी एजेंसी से संबंधित स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह हमला हक्कानी नेटवर्क के ठिकाने पर किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश