1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में चुनाव धांधली की जांच को आयोग गठित

पाकिस्तान में चुनाव धांधली की जांच को आयोग गठित

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 10:37 am IST,  Updated : Apr 09, 2015 12:16 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 2013 के आम चुनाव में हुई कथित धांधली की जांच के लिए एक आयोग गठित करने की घोषणा की है। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति नसीरुल मुल्क करेंगे। तीन

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 2013 के आम चुनाव में हुई कथित धांधली की जांच के लिए एक आयोग गठित करने की घोषणा की है। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति नसीरुल मुल्क करेंगे। तीन सदस्यीय आयोग राष्ट्रपति मममून हुसैन की ओर से जारी किए गए अध्यादेश के बाद गठित हुआ है।

आयोग, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (पीटीआई)पार्टी द्वारा लगाए गए चुनाव धांधली के आरोपों की जांच करेगा। उल्लेखनीय है कि पीटीआई ने इस जांच की मांग को लेकर पिछले साल इस्लामाबाद में 126 दिवसीय धरना दिया था।

अदालत की ओर से जारी बयान के अनुसार, आयोग के दो अन्य सदस्य न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान और न्यायमूर्ति आमिर हानी मुस्लिम होंगे। आयोग की पहली बैठक नौ अप्रैल को एससी इमारत में होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश