1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी में सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच तनाव!

पाकिस्तानी में सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच तनाव!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 02, 2016 11:13 am IST,  Updated : Apr 02, 2016 11:13 am IST

इस्लामाबाद: हाल ही में पाकिस्तानी सेना के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच तनाव देखे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता द्वारा हाल ही में किए गए एक ट्वीट से यह सामने आया है। 'न्यूज

pakistan millitary- India TV Hindi
pakistan millitary

इस्लामाबाद: हाल ही में पाकिस्तानी सेना के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच तनाव देखे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता द्वारा हाल ही में किए गए एक ट्वीट से यह सामने आया है। 'न्यूज इंटरनेशनल' नामक एक समाचार पत्र के अनुसार, 'सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ सलीम बाजवा के ट्वीट और बयानों से उस वक्त सैन्य-असैन्य नेतृत्व में तनाव की स्थिति सामने आई है, जब देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों पक्षों के बीच सर्वश्रेष्ठ समन्वय और एकजुटता की उम्मीद करता है।'

समाचार पत्र का कहना है कि असैन्य सरकार ने शायद सैन्य प्रतिष्ठान की उम्मीदों के हिसाब से काम नहीं किया हो, लेकिन 'मतभेदों को इस तरह से सार्वजनिक करने से आतंकवाद एवं चरमपंथ के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के मकसद को कोई फायदा नहीं होगा।' दैनिक का कहना है कि दोनों पक्षों को 'बंद दरवाजे के भीतर ऐसे मामलों पर चर्चा करनी चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश