1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वुहान: दहशत से बचने के लिए शुरुआत में डॉक्टरों को मास्क पहनने की इजाजत नहीं

कोरोना वुहान: दहशत से बचने के लिए शुरुआत में डॉक्टरों को मास्क पहनने की इजाजत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 11:58 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 11:58 pm IST

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि वुहान में कुछ अस्पतालों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के शुरूआती स्तर पर स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों को मास्क पहनने से रोका था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE/PTI

बीजिंग: चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि वुहान में कुछ अस्पतालों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के शुरूआती स्तर पर स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों को मास्क पहनने से रोका था।

मध्य चीन के हुबेई प्रांत में स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो के उप निदेशक ये किंग पिछले लगातार 60 दिन से वुहान की कहानियां दर्ज कर रहे हैं। वुहान कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित था और 23 जनवरी से शहर बंद था।

ये किंग ने सरकारी ग्लोबल टाइम्स से कहा, ‘‘संक्रमण फैलने के शुरूआती दौर में कुछ अस्पतालों के अधिकारियों ने डॉक्टरों को मास्क पहनने की अनुमति नहीं दी ताकि लोगों के बीच दहशत नहीं फैले, लेकिन दूसरे अस्पतालों ने हालात को बेहतर तरीके से संभाला। ’’ यह पिछले साल दिसंबर से वुहान में कोविड-19 के मामले शुरू होने के बाद किसी अधिकारी का इस तरह का पहला बयान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश