1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने एक बार फिर पेश किए कोरोना वायरस के चौंकाने वाले आंकड़े

पाकिस्तान ने एक बार फिर पेश किए कोरोना वायरस के चौंकाने वाले आंकड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 03:00 pm IST

पाकिस्तान से आ रहे कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार दुनिया भर को चौंका रहे हैं।

Coronavirus cases in Pakistan- India TV Hindi
Coronavirus cases in Pakistan Image Source : FILE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान से आ रहे कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार दुनिया भर को चौंका रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,94,638 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 6,274 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 2,94,638 हो गई है, जिनमें 2,79,561 लोग ठीक हो चुके हैं। सिंध में संक्रमण के सबसे अधिक 128,877 मामले सामने आए हैं। 

इसके अलावा पंजाब में 96,540, खैबर-पख्तूनख्वा में 35,893, इस्लामाबाद में 15,562, बलूचिस्तान में 12,721, गिलगित-बल्तिस्तान में 2,773 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 2,272 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश