1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 9000 के पार, 16 और लोगों की गई जान

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 9000 के पार, 16 और लोगों की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 02:50 pm IST

पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 192 पहुंच गई

Coronavirus - India TV Hindi
Coronavirus  Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 192 पहुंच गई जबकि इस संक्रमण से ग्रस्त लोगों की संख्या भी बढ़कर 9,000 से अधिक हो गयी है। प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की समस्याओं का पूरी तरह से संज्ञान ले रही है और प्रांतीय सरकारों के सहयोग से उनके मुद्दों को हल करने के प्रयास कर रही है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 192 पहुंच गई। मंगलवार को 796 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 9,216 तक पहुंच गई। वहीं 2,066 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 

देश के पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 4,195 मामले, सिंध में 2,764, खाइबर-पख्तुंख्वा में 1,276, बलोचिस्तान में 465, गिलगिट बाल्चीस्तान में 281, इस्लामाबाद में 185 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 50 मामले दर्ज हुए हैं। अब तक कुल 111,806 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें पिछले घंटों के 5,347 नमूनों की जांच भी शामिल है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश