1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में Coronavirus से संक्रमितों की संख्या 2,67,428 हुई

पाकिस्तान में Coronavirus से संक्रमितों की संख्या 2,67,428 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 11:22 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,332 नए मामले सामने आने के साथ ही बुधवार तक 2,67,428 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पाकिस्तान में Coronavirus से...- India TV Hindi
पाकिस्तान में Coronavirus से संक्रमितों की संख्या 2,67,428 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,332 नए मामले सामने आने के साथ ही बुधवार तक 2,67,428 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 38 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,677 पर पहुंच गई है।

देश में अब तक 2,10,468 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। लेकिन कोविड-19 के 1,436 मरीजों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में अब तक 2,67,428 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश