1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: Coronavirus के केंद्र वुहान में यात्रा पाबंदियों में ढील, जनवरी में हुआ था Lockdown

चीन: Coronavirus के केंद्र वुहान में यात्रा पाबंदियों में ढील, जनवरी में हुआ था Lockdown

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2020 12:00 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 12:16 am IST

वैश्विक कोरोना वायरस महामारी का उत्पति स्थल और 1.1 करोड़ जनसंख्या वाला शहर वुहान दो महीने से भी अधिक समय तक पूरी तरह अलग-थलग रहने के बाद शनिवार को आंशिक रूप से खुला।

चीन में Coronavirus के केंद्र वुहान में यात्रा पाबंदियों में ढील, जनवरी में हुआ था Lockdown- India TV Hindi
चीन में Coronavirus के केंद्र वुहान में यात्रा पाबंदियों में ढील, जनवरी में हुआ था Lockdown Image Source : AP

वुहान: वैश्विक कोरोना वायरस महामारी का उत्पति स्थल और 1.1 करोड़ जनसंख्या वाला शहर वुहान दो महीने से भी अधिक समय तक पूरी तरह अलग-थलग रहने के बाद शनिवार को आंशिक रूप से खुला। वुहान शहर में जनवरी में लॉकडाउन लगाया गया था और वहां के बाशिंदों को शहर छोड़ने पर रोक लगा दी गयी थी । शहर के बाहरी इलाकों में सड़क अवरोधक रिंग लगा दिये गये थे। रोजमर्रा की जिंदगी पर कड़ी बंदिशें लगा दी गयी थीं। लेकिन अब बड़े परिवहन एवं औद्योगिक केंद्रों से अलग -थलग के समापन के संकेत मिलने लगे हैं। 

सरकारी मीडिया में आधी रात को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्राप्त पहली ट्रेन शहर में दाखिल होती हुई दिखायी गयी । रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की भीड़ नजर आयी । उनमें से ज्यादातर के बाद लुढ़कने वाले सूटकेस थे। हालांकि यात्रा पाबंदी में ढील शुरू होने के साथ ही कुछ लोग शुकवार को ही शहर में पहुंच गये। एक ऐसी ही महिला ने कहा कि वह और उनकी बेटी करीब दस हफ्तों से पति से दूर हैं।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश