1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची

Coronavirus: ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 08:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:11 pm IST

ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई।

Death Corona- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

तेहरान. ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर ने टेलीविजन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में हमने देशभर में कोरोना वायरस के 2,926 नये मामलों की पुष्टि की है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इससे पूरे देश में पुष्ट मामलों की संख्या 32,332 पहुंच गई है।’’ इनमें से अब तक 11,133 मरीज ठीक हो गये है।’’ उन्होंने बताया कि इस वायरस से संक्रमित लगभग 2,900 मरीजों की स्थिति ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। ईरान इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। इस बीच एक ईरानी स्वास्थ्यकर्मी ने लोगों से कोरोना वायरस के डर से शराब नहीं पीने का अनुरोध किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस देश में मेथनॉल मिली शराब पीने से लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश