1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर शुरू

चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 03:35 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 03:35 pm IST

चीन के सुदूर पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 महामारी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है और संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि शिनजियांग क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं।

Corona virus infection outbreak resumes in China's western Xinjiang region- India TV Hindi
Corona virus infection outbreak resumes in China's western Xinjiang region Image Source : PTI

बीजिंग: चीन के सुदूर पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 महामारी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है और संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि शिनजियांग क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले यह संख्या एक थी। 

चीन में मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के बाद उरुमकी शहर में संक्रमण का नया दौर शुरू हो गया। इससे पहले बीजिंग में 330 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 

चीन की मीडिया के अनुसार उरुमकी शहर में अधिकारियों ने सबवे, बसों और टैक्सियों की संख्या घटा दी है साथ ही कुछ रिहायशी इलाकों को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के शहर छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। गौरतलब है कि चीन पर मुस्लिम बहुल शिनजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश