1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: ईरान में 117 और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 2,757 हुई

Coronavirus: ईरान में 117 और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 2,757 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:37 pm IST

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,757 तक और संक्रमण के मामलों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। राष्ट्रपति हसन रूहानी के राजनीतिक विरोधियों ने महामारी से निपटने में उनकी कार्रवाई की निंदा की।

Coronavirus: ईरान में से 117 और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 2,757 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: ईरान में से 117 और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 2,757 हुई 

तेहरान: ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,757 तक और संक्रमण के मामलों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। राष्ट्रपति हसन रूहानी के राजनीतिक विरोधियों ने महामारी से निपटने में उनकी कार्रवाई की निंदा की। ईरान भी इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। इस देश में 19 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और तब से इस महामारी से निपटने के लिए ईरान संघर्ष कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्यौस जहांपुर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 117 और लोगों की मौत हो गई और इस वायरस के 3,186 और मामलों की पुष्टि हुई है। जहांपुर के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराये गये 13,911 लोग अब स्वस्थ हो गये है और 3,511 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से दुनिया में इस बीमारी के अबतक आधिकारिक रूप से सात लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 33 हजार से अधिक है। सोमवार को आधिकारिक सूत्रों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया। इस आंकड़े के अनुसार 183 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 7,15,204 मामले सामने आए जिनमें से 33,568 मरीजों की मौत हो गई है।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश