बीजिंग। चीन के हूपेई प्रांत में वुहान के थ्येनह हवाई अड्डे के अलावा, अन्य हवाई अड्डों में घरेलू यात्री उड़ानें 29 मार्च को बहाल हुईं। रात 12 बजकर 6 मिनट पर पहला विमान एफूयू 6779 हूपेई प्रांत के यिछांग शहर स्थित सानश्या हवाई अड्डे से रवाना हुआ, जिसमें 64 यात्री सवार थे।
महामारी की रोकथाम की स्थिति के मद्देनजर अब हूपेई प्रांत के सभी हवाई अड्डों में अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों, हांगकांग, मकाओ और थाईवान क्षेत्रों के साथ यात्री उड़ानों और पेइचिंग आने-जाने वाले यात्री उड़ानों की बहाली नहीं हुई। हूपेई प्रांत के सभी हवाई अड्डों में कार्गो उड़ानों की बहाली भी 29 मार्च को बहाल हुई, ताकि परिवहन को सुनिश्चित किया जा सके।