1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'पाकिस्तान ने स्मार्ट Lockdown लागू करने के बाद कोविड मामलों में गिरावट'

'पाकिस्तान ने स्मार्ट Lockdown लागू करने के बाद कोविड मामलों में गिरावट'

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 04:33 pm IST

पाकिस्तान ने विभिन्न शहरों में 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने के बाद कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की है।

'पाकिस्तान ने स्मार्ट...- India TV Hindi
'पाकिस्तान ने स्मार्ट Lockdown लागू करने के बाद कोविड मामलों में गिरावट' Image Source : FILE PHOTO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने विभिन्न शहरों में 'स्मार्ट लॉकडाउन' लागू करने के बाद कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की है। यह जानकारी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दी है। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बुधवार को अपने संयुक्त अरब अमीरात के समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ एक टेलीफोन बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

कुरैशी ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से पाकिस्तान में कोरोनोवायरस रिकवरी में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में वायरस को नियंत्रित करने के लिए 30 शहरों में स्मार्ट लॉकडाउन लगाया।

अधिकारियों ने जून में कहा था कि जहां कहीं कोविड-19 के करीब 300 मामलों की पुष्टि होगीस वहां कम से कम दो सप्ताह तक लॉकडाउन लगेगा।

पाकिस्तान में गुरुवार तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 268,815 थी, जबकि मरने वालों की संख्या 5,702 थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश