1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रेस्टोरेंट में जब सांस लेने के लिए देना पड़ा पैसा

रेस्टोरेंट में जब सांस लेने के लिए देना पड़ा पैसा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 17, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 06:03 pm IST

पड़ोसी देश चीन के एक रेस्टोरेंट में एक कस्टमर से इसलिए अतिरिक्त पैसा मांगा गया क्योंकि उसने रेस्टोरेंट के भीतर की ताजी हवा का आनंद लिया था।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: भारत की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जहां एक ओर आड और इवन का फॉर्मूला पेश कर दिया गया है वहीं हमारे पड़ोसी देश चीन के एक रेस्टोरेंट में एक कस्टमर से इसलिए अतिरिक्त पैसा मांगा गया क्योंकि उसने रेस्टोरेंट के भीतर की ताजी हवा का आनंद लिया था। पूर्वी चीन के एक रेस्टोरेंट में हुए इस अजीब वाक्ये में एक कस्टमर के खाने के बिल में एअर क्लीनिंग फी के तौर पर कुछ पैसा वसूला गया। यह पूरा वाक्या हैरान करने वाला है लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है।

जियांग्सू प्रांत के झांग्जिगांग शहर में बने एक होटल में डिनर के बाद एक कस्टमर के बिल में (0.15 डॉलर=10 पैसे) होटल के अंदर की शुद्ध हवा लेने के एवज में वसूले गए। आपको बता दें हाल ही में ये शहर धुंध के चलते बुरी तरह प्रभावित है। प्रदूषण के चलते यहां पर दृश्यता का स्तर 100 मीटर से भी कम हो चुका है। दरअसल रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस देने के इरादे के अपने रेस्टोरेंट में एअर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा रखा है।

एक कस्टमर की शिकायत के बाद ये सारा मामला सामने आया। पूर्वी प्रांत की एक स्थानीय सरकार ने रेस्टोरेंट के मालिक से कहा कि आपने अपने कस्टमर से गलत मद में पैसा वसूला है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो होटल की किस सुविधा का लुत्फ उठाए और आप हवा को बतौर कमोडिटी नहीं बेच सकते हैं। जहां एक ओर चीन के काफी सारे सोशल मीडिया में रेस्टोरेंट मालिक के इस कदम को सराहा गया है वहीं कुछ लोग इससे नाखुश भी दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश