1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दलाई लामा कर रहे हैं चीन को बांटने की कोशिश: बीजिंग

दलाई लामा कर रहे हैं चीन को बांटने की कोशिश: बीजिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 05:21 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 05:21 pm IST

चीन ने बुधवार को कहा कि दलाई लामा को देश को बांटने का प्रयास अब बंद कर देना चाहिए, साथ ही उन्हें उचित मार्ग पर वापस लौटने को कहा।

dalai lama- India TV Hindi
dalai lama

बीजिंग: चीन ने बुधवार को कहा कि दलाई लामा को देश को बांटने का प्रयास अब बंद कर देना चाहिए, साथ ही उन्हें उचित मार्ग पर वापस लौटने को कहा। तिब्बती आध्यात्मिक नेता आज 81 वर्ष के हुए हैं। तिब्बत मुद्दे के हल के रूप में तिब्बत को और स्वायतता देने की मध्यमार्गी नीति की वकालत करने वाली दलाई लामा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, दलाई लामा अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

होंग ने कहा, हम आशा करते हैं कि दलाई लामा देश को बांटने का अपना प्रयास छोड़ देंगे और सही रास्ते पर वापस लौटना कभी देरी नहीं होती है। तिब्बत के मुद्दे पर पहले दलाई लामा से बात कर चुके चीनी अधिकारियों ने स्वायतता की मांग को अलगाववाद के षड्यंत्र के रूप में देखा था। हाल ही में चीनी अधिकारियों ने कहा था कि सभी तिब्बती प्रेफेक्चर्स को तिब्बती स्वायत क्षेत्र के साथ एकजुट करने और उसे और स्वायतता देने की दलाई लामा की मांग बीजिंग को स्वीकार्य नहीं है।

पिछले पांच वर्षों में दोनों पक्षों में कोई बातचीत नहीं हुई है। वर्ष 2013 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग जब सत्ता में आए तो तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने शी परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए आशा जतायी कि बातचीत फिर से शुरू होगी।?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश