1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान में भूकंप के कारण 13 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

ताइवान में भूकंप के कारण 13 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 06, 2016 09:24 am IST,  Updated : Feb 06, 2016 09:12 pm IST

दक्षिणी ताइवान में आज 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण 16 मंजिले एक इमारत :टावर ब्लॉक: के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें 10 माह का एक शिशु भी शामिल हैं। बचावकर्मीर्

taiwan earthquake- India TV Hindi
taiwan earthquake

ताइपे: दक्षिणी ताइवान में आए तेज भूकंप के कारण एक उंचा आवासीय परिसर ढह गया और 13 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी लोगों के बचाव कार्य में लगे हुए हैं, कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लगभग 25 लोग लापता हैं। बचावकर्मियों ने सर्वाधिक प्रभावित ताइनान शहर में 247 जीवित लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। भूकंप के कारण जिस स्थान पर 17 मंजिला आवासीय इमारत ढही है, वहां 1200 से अधिक दमकलकर्मी सीढि़यों, क्रेनों और अन्य उपकरणों के माध्यम से बचाव कार्य में लगे हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस इमारत में नवजात शिशुओं और मांओं के लिए एक देखभाल केंद्र भी स्थित था और इस दौरान मारे गए लोगों में एक नवजात शिशु भी शामिल है।

ताइवान में लूनर न्यू ईयर से दो दिन पहले यह भूकंप आया है। ये नव वर्ष समारोह चीनी कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण पारिवारिक छुट्टियों के तौर पर मनाए जाते हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे आए भूकंप का केंद्र युजिंग के करीब 22 मील :36 किलोमीटर: दक्षिण पूर्व में छह मील :10 किलोमीटर:की गहराई में था। जब यह भूकंप आया, उस समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। ताइनान निवासी लिन बाओ गुई ने बताया कि पहले इमारत ने आगे-पीछे हिलना शुरू किया, फिर यह उपर-नीचे हिली और इसके बाद दाएं से बाई की ओर एक बड़ा झटका लगा। उसने कहा, मैं अपने बिस्तर में था लेकिन जब मैंने इमारत गिरने पर जोरदार धमाका सुना तो मैं अपने बिस्तर से कूद पड़ा। आपातकालीन कार्रवाई केंद्र ने बताया कि 10 दिन के एक नवजात, एक छोटे बच्चे और उंची इमारत में रह रहे कम से कम दो अन्य निवासियों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

एक व्यक्ति की मौत गिरते सामान से चोट लगने से हुई। दो और लोगों की मौत के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई। केंद्र ने बताया कि बचावकर्मियों ने 247 जीवित लोगों को बाहर निकाला। उसने बताया कि 73 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वेई गुआन आवासीय टावर में 96 फ्लैटों में 256 लोग रह रहे थे। आपदा कार्रवाई केंद्र के अनुसार इनमें से 230 लोगों को बचा लिया है और 26 लोग लापता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत ढहने के समय कितने लोग इमारत के भीतर थे। आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त सात मंजिला एक इमारत और एक बाजार से दर्जनों लोगों को बचाया या सुरक्षित बाहर निकाला गया है। भूकंप के कारण एक बैंक की इमारत भी ढह गई लेकिन इस दौरान वहां किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप आने पर क्‍या करें, क्या न करें.....अगली स्लाइड में.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश