1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद और उसके आसपास हुए बम विस्फोटों में 19 लोगों की मौत

बगदाद और उसके आसपास हुए बम विस्फोटों में 19 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2015 06:54 am IST,  Updated : Jul 05, 2015 06:56 am IST

बगदाद: इराक में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे भीषण हमला शनिवार की रात तब हुआ

बगदाद:  बम विस्फोटों...- India TV Hindi
बगदाद: बम विस्फोटों में 19 लोगों की मौत

बगदाद: इराक में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे भीषण हमला शनिवार की रात तब हुआ जब बगदाद के परिश्मी क्षेत्र अमील में एक कार बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। इसमें कई दुकानें और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे पहले पुलिस ने बताया कि दक्षिण बगदाद में एक बस स्टाप के पास हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। महमूदिया नगर में एक बाजार में हुए एक बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई।

एक अन्य कार बम विस्फोट शिया नगर बादाद रूच में रेस्त्रांओं के पास हुआ जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। किसी ने भी अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश