काठमांडू: नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण जलजले में अब तक कुल 7903 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि अब तक 7779 शवों को परिवारों को सौंपा जा चुका है और घायल हुए 6086 लोगों का देशभर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
भूकंप में कुल 17803 लोग घायल हुए। आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,69,775 लोग विस्थापित हुए हैं।
रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता वाले इस भूकंप में 264 नेपाली नागरिक और 111 विदेशी नागरिक लापता हैं।
1934 के बाद नेपाल में यह सबसे भीषण भूकंप था। हिमालय की गोद में बसे इस देश में जलजले के कारण भारी विनाश हुआ है।