1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका अटैक में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचे

ढाका अटैक में मारे गए जापानी नागरिकों के शव टोक्यो पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2016 12:53 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 12:53 pm IST

ढाका के एक कैफे में आतंकवादी हमले के में मारे गए 7 जापानी नागरिकों के शवों के साथ विमान मंगलवार को टोक्यो पहुंच गया।

dead bodies of 7 japanese tourists brought back from dhaka.- India TV Hindi
dead bodies of 7 japanese tourists brought back from dhaka.

टोक्यो: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में आतंकवादी हमले के में मारे गए 7 जापानी नागरिकों के शवों के साथ विमान मंगलवार को टोक्यो पहुंच गया। जापान की समाचार एजेंसी एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सुबह लगभग 5.50 बजे हानेदा हवाईअड्डे पर उतरा।

विमान में 7 पीड़ितों, उनके परिवार के सदस्य और जिन कंपनियों में मृतक काम करते थे, उनके अधिकारी सवार हैं। मृतकों में से तीन माकोतो ओकामुरा (32), युको साकाई (42) और रूई शिमोदरा (27) हैं। सभी टोक्यो की कंसलटेटिंग कंपनी अल्मेक कॉर्पोरेशन के कर्मचारी हैं।

अन्य मृतकों में हीदेकी हाशीमोतो (65), नोबूहिरो कुरोसाकी (48) और हिरोशी तानाका (82) है। ये ओरिएंटल कंसल्टेंट्स ग्लोबल के कर्मचारी थे। कोयो ओगासावरा (56) काताहिरा एंड इंजीनियर्स इंटरनेशनल का कर्मचारी था।

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा और उप मुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हागीउदा फूल अर्पण करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। इस हमले में जीवित बच गए तामाओकी वातान्बे भी वापस लौट आए। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस हमले में ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में कुल 20 लोगों को बंधक बनाया गया था, जिन्हें बाद में मौत के घाट उतार दिया गया। इसमें इटली के नौ, बांग्लादेश के दो, अमेरिका और भारत का एक-एक नागरिक और जापान के सात नागरिक हैं। इसमें दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश