1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तोक्यो में बर्फबारी से दर्जनों घायल, यात्री रास्ते में फंसे

तोक्यो में बर्फबारी से दर्जनों घायल, यात्री रास्ते में फंसे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 23, 2018 09:51 am IST,  Updated : Jan 23, 2018 09:51 am IST

जापान की राजधानी तोक्यो में आज दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और दर्जनों घायल हो गये।

dozens injured in snow in Tokyo travelers stranded in the...- India TV Hindi
dozens injured in snow in Tokyo travelers stranded in the streets

तोक्यो: जापान की राजधानी तोक्यो में आज दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और दर्जनों घायल हो गये। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति की वजह से चरमरा गया। (संयुक्त राष्ट्र ने की काबुल हमले की निंदा, कहा आतंकियों को न्याय की जद में लाएं )

जापान मौसम एजेंसी ने तोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है। कल शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा।

दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक तोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फी जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश