1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल भूकंप : दरार वाली दर्जनों इमारतें धराशायी

नेपाल भूकंप : दरार वाली दर्जनों इमारतें धराशायी

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 04:38 pm IST,  Updated : May 12, 2015 04:43 pm IST

काठमांडू: नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जिन इमारतों में दरारें आई थीं वे मंगलवार को एक बार फिर आए भूकंप में धराशायी हो गईं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने

नेपाल भूकंप: दरार वाली...- India TV Hindi
नेपाल भूकंप: दरार वाली दर्जनों इमारतें धराशायी

काठमांडू: नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जिन इमारतों में दरारें आई थीं वे मंगलवार को एक बार फिर आए भूकंप में धराशायी हो गईं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने यहां एक इमारत को धराशायी होते देखा। एक अन्य ने कहा कि उसने मलबों को एक टैक्सी पर गिरते देखा, जिसमें कई लोग सवार थे।

दोपहर बाद 12.40 बजे आए भूंकप के बाद इमारतों के धराशायी होने से हर तरफ धूल उड़ रही थी। भूकंप का केंद्र माउंट एवरेस्ट के निकट कोदारी में था। यह काठमांडू से 100 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है।

एक बार फिर आए भूकंप ने 25 अप्रैल के विनाशकारी मंजर की यादें ताजा कर दी।

भूकंप के आते ही काठमांडू में बिजली गुल हो गई। अप्रैल में आए भूकंप के बाद बेहद मुश्किल से बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई थी।

इंटरनेट संपर्क भी बंद हो गया।

इस दौरान लोग मोबाइल फोन से अपनों से संपर्क करते दिखे, लेकिन उसने भी काम करना बंद कर दिया। मोबाइल नेटवर्क जाम हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश