1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी के स्वागत के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम तैयार

PM मोदी के स्वागत के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम तैयार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2015 02:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 04:00 pm IST

अबु धाबी: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा शो होने वाला है। इस खास प्रोग्राम को ऐतिहासिक बनाने के लिए दुबई में जोर शोर से तैयारियां करी गई हैं। पीएम मोदी

दुबई क्रिकेट स्टेडियम...- India TV Hindi
दुबई क्रिकेट स्टेडियम PM मोदी के स्वागत के लिए तैयार

अबु धाबी: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा शो होने वाला है। इस खास प्रोग्राम को ऐतिहासिक बनाने के लिए दुबई में जोर शोर से तैयारियां करी गई हैं। पीएम मोदी आज शाम में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में करीब 40 हज़ार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करेंगें। यहां पीएम मोदी का भाषण भी होगा। मोदी के भाषण से पहले सत्तर मिनट का कल्चरल प्रोग्राम होगा। इसकी तैयारी में छोटे छोटे बच्चे भी पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक आज रात 8:50 बजे नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम शुरू होगा जो डेढ़ घंटे चलेगा।

पीएम के सामने होनेवाले इस प्रोग्राम में कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, कथक समेत 7 क्लासिकल डांस और 2 फोक डांस गुजरात का गरबा और पंजाब का गिद्धा दिखेगा। 300 कलाकारों की इस पेशकश में हिंदुस्तान के अलग-अलग रंग दिखाई देंगे।

आयोजकों की कोशिश है कि ये प्रोग्राम न्यूयॉर्क में मेडिसन स्क्वायर और जर्मनी के हनोवर से किसी मायने में कम न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश