1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारी बारिश के कारण चीन मे 14 की मौत, 72 लापता

भारी बारिश के कारण चीन मे 14 की मौत, 72 लापता

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Jul 21, 2016 04:00 pm IST

चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत में हुई भारी बारिश में कम से कम से 14 लोगों के मरने और 72 अन्य के लापता होने की खबर है।

हेबेई प्रांत मे हुई...- India TV Hindi
हेबेई प्रांत मे हुई भारी बारिश

बीजिंग: चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत में हुई भारी बारिश में कम से कम से 14 लोगों के मरने और 72 अन्य के लापता होने की खबर है। भारी बारिश की वजह से अधिकारियों ने 1.23 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ और भूस्खलन से 7,100 से अधिक घरों के तबाह होने की खबर मिली है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कल से भारी बारिश की वजह से हेबेई के 11 शहरों में 1.99 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 1.23 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बारिश की वजह से 1.48 मिलियन हेक्टेयर खेत तबाह हो गये हैं और यातायात, बिजली और संचार बाधित हो गया है। 

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, प्रांत में हुई भारी बारिश में 14 लोगों के मौत की और 72 अन्य के लापता होने की खबर है। बारिश की वजह से बुरी तरह से प्रभावित शहरों में राहत सामग्री भेज दी गई है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बाढ़ से लड़ने और उस पर नियंत्रण पाने का प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि लोगों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश