1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भूकंप के हल्के झटके

नेपाल में भूकंप के हल्के झटके

 Written By: Agency
 Published : Aug 10, 2015 04:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2015 04:38 pm IST

काठमांडो: नेपाल में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। भूकंप के कारण लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र

नेपाल में भूकंप के...- India TV Hindi
नेपाल में भूकंप के हल्के झटके

काठमांडो: नेपाल में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई।

भूकंप के कारण लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र गोरखा में था। भूकंप के केंद्र से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित काठमांडो में भी इसके झटके महसूस किए गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार भूकंप आने के कारण गोरखा जिले में लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए।

नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से पिछले 100  दिनों में चार या इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप बाद के कुल 375 झटके आए हैं। देश में 25 अप्रैल को आए भूकंप में करीब 9000 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश